Posts

Showing posts from March, 2022

आधुनिकरण !

रोटी कपड़ा और मकान की तरह अच्छे संस्कार भी इंसान की मूलभूत जरूरतों का ही एक अंग है  हमारी जनरेशन वाले पूर्वांचल के बच्चों ने कभी भी अपने माई बाप को "आई लव यू"नहीं कहा होगा, हमारे यहां तो ये सब चोंचले चलते ही नहीं हैं, ना ही हम कभी भी अपने छोटे भाई बहनों को मिस यू लव यू का मैसेज करते है पता नहीं काहे लेकिन हमे लव यू मिस यू कहना कतई मूर्खतापूर्वक लगता है  आज भी हमारे बाबूजी जब भी मन चाहता है तब हमें रेल कर एहसास दिला देते हैं कि वे हमारे बाप हैं हमारी माई हमको ज्यादा गाली नहीं देती है बस भरपेट सुना दिया करती हैं लेकिन हमें भरपेट सुनाने के बाद भी हमें भरपेट खाना खिलाना नहीं भूलती हैं, कायदे से अगर देखा जाए तो मुझे तो याद नहीं है कि मैंने कभी अपनी बहनों से यह कहा हो कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं ना ही मैंने कभी उनसे यह भी कहा है कि उन दोनों के खुशियों में मेरी जान बसती है ये अलग बात है हम दोनों का हंसता हुआ चेहरा देख कर मेरा दिन बन जाता है ना ही मैंने अपने छोटे भाई से कभी यह कहा है कि तू आगे चल पीछे मैं खड़ा हूं। हमारे घर में हर मुद्दे पर खुलकर बात नहीं होती है, हमारे बाबूजी के...

उत्तर प्रदेश

मैं हूँ उत्तर प्रदेश l नाम तो मेरा सुना ही होगा l देश की उत्तर दिशा में बसता हूँ मैं l मेरे पूर्व में बिहार व झारखण्ड, पश्चिम में हरियाणा और दिल्ली, उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तथा दक्षिण में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य हैं l देश की सबसे अधिक जनसँख्या (लगभग २५ करोड़) वाला राज्य मैं ही हूँ l यही वजह है कि यहाँ होने वाले घटनाक्रमों का सीधा असर दिल्ली तक होता है यह मेरा सौभाग्य है कि प्रकृति ने मुझे भरपूर प्रेम और ममता प्रदान की l उत्तराखंड से निकलने वाली गंगा, यमुना, रामगंगा मेरी धरा को अपने अमृत से सींचते हुए, मैदानों को उपजाऊ बनाती हैं l घाघरा, चम्बल, बेतवा, सोन, गंडक, सरयू नदियों से सिंचित क्षेत्रों में भरपूर अन्न का उत्पादन होता है l चावल, मक्का, गेंहूं, मटर, सरसों के साथ गन्ना सबसे अधिक पैदा होने वाली फसल है l  मेरे अंदर ७५ जिले बसते हैं, जिसमें लखीमपुर सबसे बड़ा जिला है l मेरी पुरानी पहचान “अवध” को अब तक संभाले हुए है मेरा दिल यानी लखनऊ, जो मेरी राजधानी भी है l गंगा- जमुनी संस्कृति की धरोहर को समेटे यह शहर कला और शिल्प का नायाब उदाहरण है l भूलभुलैया, रूमी दरवाजा, घंट...